उपचुनाव, 8 राज्यों की 25 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार घोषित:वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास चुनाव लड़ेंगी
भाजपा ने 8 राज्यों की 25 सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार शाम प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें 24 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल है।
भाजपा ने वायनाड सीट से नाव्या हरिदास को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी से होगा।
बता दें कि कुल 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा।
वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
13 राज्यों की 47 विधानसभा-सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को, सभी के नतीजे 23 नवंबर को
चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया। केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड में नामांकन दाखिल करेंगी, राहुल भी मौजूद रहेंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद प्रियंका रोड शो भी करेंगी।
यह प्रियंका गांधी का पहला लोकसभा चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना था और वायनाड छोड़ दी थी। पूरी खबर पढ़ें…
