:बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आज 5 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पनवेल इलाके से दबोचा
25 मिनट पहले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने पांच आरोपियों को पनवेल इलाके से गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
इससे पहले चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं यानी अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले 15 अक्टूबर को आरोपी हरीश बालकराम यूपी के बहराइच से पकड़ा गया था।
बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात करीब 9.15 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे। बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है।
