न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में 402 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने 356 रन की बढ़त हासिल की।
तीसरा सेशन जारी है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और सरफराज खान नाबाद हैं।
रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट एजाज पटेल ने लिए।
शुक्रवार को तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 180/3 के स्कोर से शुरुआत की। 22 रन से आगे खेलने उतरे रचिन रवींद्र ने शतक जमाया। उन्होंने 157 बॉल पर 13 चौके और 4 छक्के के सहारे 134 रन बनाए। रचिन एक ओर से रन बनाते रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। डेरिल मिचेल (18 रन), टॉम ब्लंडेल (5 रन), ग्लेन फिलिप्स (14 रन) और मैट हेनरी (8 रन) पहले सेशन में आउट हुए। ऐसे में टिम साउदी ने रचिन रवींद्र के साथ 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की।
3 मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट किया। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका।
भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट का स्कोरकार्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।
