हरियाणा के नए CM का शपथग्रहण 15 अक्टबूर को हो सकता है। लेकिन चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में लगातार हलचल बढ़ी हुई है।
शुक्रवार सुबह कार्यवाहक सीएम से मुलाकात करने के लिए कई लोग पहुंचे। खासतौर पर लाडवा से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। वहीं आज ही कार्यवाहक सीएम नायब सैनी पिपली अनाज मंडी पहुंचे।
कुरूक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में लिफ्टिंग धीमी होने के कारण कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भड़क गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फटकारा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को हालत सुधारने के लिए 2 घंटे का समय दिया।
पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान नायब सैनी ने कांग्रेस पर भी खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है।
अहम बात यह है कि अभी BJP ने नायब सैनी के ही दूसरी बार CM बनने को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसके लिए शपथग्रहण समारोह से एक दिन पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। जिसमें इसका ऐलान किया जाएगा। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव के वक्त ही पंचकूला में कहा था कि ये चुनाव नायब सैनी की अगुआई में लड़ा जाएगा।
वहीं, सैनी 2 दिन दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिल चुके हैं। इससे उनके नाम को लेकर भाजपा की तरफ से औपचारिक ऐलान ही किया जाएगा।
ये रहा हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट…
CM सैनी दूसरी बार शपथ ले सकते हैं…
