Headlines

झारखंड में बिहार के 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या:मरने वालों में 2 सगे भाई, नक्सली संगठन PFLI पर शक, गाड़ी और सामान भी गायब

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में बिहार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बकरी चोरी के शक में तीनों को पीट-पीटकर मार डाला गया। वारदात को जानकारी पुलिस को मंगलवार की शाम में मिली। घटना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जतरमा की है।

मृतकों की पहचान शिवहर जिले के कोल्हुआ ठीकाहा निवासी राकेश कुमार (26), रमेश कुमार (22) और मोतिहारी जिले के पताही निवासी तुलसी कुमार (24) के रूप में की गई है।

राकेश और रमेश दोनों सगे भागे थे। ये तीनों लोग जतरमा के बंद गांव में रहकर फेरी का काम करते थे। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है।

2 दिन से तीनों लापता थे। नदी किनारे तीनों के शव मिले हैं।

पीट-पीटकर की गई हत्या बताया जा रहा है कि रविवार को तीनों बाइक से फेरी के लिए निकले थे। इसी दौरान जतरमा गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने बकरी चोरी के आरोप में पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही ईंट-पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

रविवार को तीनों घर नहीं लौटे तो सोमवार को परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार को तीनों का शव नदी किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से बाइक और सामान नहीं मिला है। इससे आशंका है कि नक्सली संगठन PFLI के सदस्यों ने लूटपाट को लेकर हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024