Headlines

हरियाणा में VIP सीटों पर काउंटिंग के हाल:गोपाल कांडा चुनाव हारे; नायब सैनी, भूपेंद्र हुड्‌डा, विनेश फोगाट और सावित्री जिंदल जीतीं

LIVE

हरियाणा में VIP सीटों पर काउंटिंग के हाल:गोपाल कांडा चुनाव हारे; नायब सैनी, भूपेंद्र हुड्‌डा, विनेश फोगाट और सावित्री जिंदल जीतीं

हरियाणा11 मिनट पहले
अंबाला कैंट में अनिल विज की लीड पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है। इस चुनाव में 10 ऐसी VIP सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर लगी हुई हैं। जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट 6 हजार 15 वोट से चुनाव जीत गई हैं। हिसार में भाजपा से बागी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल जीत गई हैं। लाडवा से नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। वह भाजपा की तरफ से CM फेस हैं।

इसी तरह, भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव जीत गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी भाजपा उम्मीदवार आरती राव अटेली में पीछे चल रही हैं।

सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने जीत दर्ज की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024