हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले शनिवार को एग्जिट पोल्स जारी किए गए। उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स भी सामने आया। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी हैं।
हरियाणा में भास्कर रिपोर्टर्स सर्वे के अलावा 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए। जम्मू-कश्मीर में भी भास्कर रिपोर्टर्स के अलावा 9 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया गया।
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है।
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पोल ऑफ पोल्
भास्कर के 2 रिपोर्टर्स पोल…
हरियाणा: 10 साल बाद कांग्रेस सरकार के आसार
भास्कर रिपोर्टर्स हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों तक पहुंचे। आम लोगों, पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स और सीनियर जर्नलिस्ट से बात करके हवा का रुख समझा। इस बातचीत से समझ आया कि हरियाणा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और वह अपने बलबूते सरकार भी बना सकती है। पूरा एग्जिट पोल जानिए…
