Headlines

राजस्थान में मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की मशीन में ब्लास्ट, 1 अग्निवीर की मौत

राजस्थान में मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की मशीन में ब्लास्ट से एक अग्निवीर की मौत हो गई। डीएसपी अनिल जसोरिया ने बताया कि शुक्रवार को गोलपुरा आर्मी एरिया के एक मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की मशीन में विस्फोट से अग्निवीर सौरभ पाल घायल हो गए। पाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कन्नौज के भखरा गांव के निवासी थे। उनके पिता राकेश पाल को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को आज परिवार को सौंप दिया गया। पाल 2023 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024