Headlines

BCCI की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ बनाए गए रिटायल IPS शरद कुमार

रिटायर IPS शरद कुमार को BCCI की एंटी करप्शन यूनिट का चीफ बनाया गया है। शदर 4 साल तक NIA के चीफ भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से ताल्लुक रखने वाले 68 वर्षीय कुमार की नियुक्ति 1 अक्टूबर को क्रिकेट निकाय में की गई थी। शरद 3 साल तक एंटी करप्शन यूनिट के हेड बने रहेंगे। वे हरियाणा कैडर के 1979 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे हरियाणा कैडर के ही पूर्व आईपीएस अधिकारी केके मिश्रा की जगह लेंगे।

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास शुक्रवार सुबह एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना के 2 जवान घायल हो गए। सेना के अधिकारियों ने कहा कि त्रेहगाम इलाके में कुछ जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों खतरे के बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024