Headlines

हरियाणा में कांग्रेस की रैली में युवक की मौत:दीपेंद्र हुड्‌डा भी थे शामिल, भाषण सुनने मंच के पास जाते वक्त अचानक करंट लगा

हरियाणा में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ के लिए प्रचार करने गए थे। इस दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

जिस समय युवक को करंट लगा, उस समय युवक के आसपास काफी लोग खड़े थे, लेकिन करंट सिर्फ इसी युवक को लगा। वह उसी समय बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

लोगों ने युवक को तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने पिता के साथ जनसभा में आया था।

मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय वीरभान के रूप में हुई है। वीरभान मंच के दाईं ओर खड़ा था। तभी रैली स्थल के किनारे पड़े पाइपों में किसी तार से करंट प्रवाहित हो गया। जिससे यह हादसा हो गया।

हादसे से संबंधित तस्वीरें…

वीरभान की फाइल फोटो।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा में उमड़ी लोगों की भीड़

पाइप में उतरा था करंट गुरुवार को नारनौंद की अनाज मंडी में नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने एक जनसभा का आयोजन किया हुआ था। जनसभा में भारी संख्या में लोग रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सुनने के लिए आए हुए थे।

पांव वहां पर पड़े पाइपों पर रखा वीरभान मंच से संबोधन दे रहे नेताओं को नजदीक सुनने के लिए मंच के नजदीक जा रहा था। उसी दौरान उसने जैसे ही अपना पांव वहां पर पड़े पाइपों पर रखा तो उसे बिजली का करंट लगा और वह इस समय वहां पर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। उसके आसपास खड़े लोग उसको तुरंत नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए।

जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसके परिजन उसको पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024