Headlines

मोदी बोले-हरियाणा में MP-राजस्थान की तरह गुब्बारा फूटेगा:कांग्रेस विधायक ने लोगों को घर छोड़ने की धमकी दी; इनके राज में दामाद-दलालों का बोलबाला

हरियाणा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिसार में रैली को संबोधित किया। यहां मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई।

मोदी ने बिना नाम लिए नूंह के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की धमकी से जुड़े मामले का जिक्र किया। मोदी ने कहा- भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है।

कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोड़ना होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भड़काने का काम कर रही है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के चंगुल में फंसी हुई है। इनके नेता विदेश में जाकर भारत विरोधियों से मिलते हैं। पाकिस्तान इनकी नीतियों को पसंद क्यों करता है?।

हरियाणा चुनाव को लेकर मोदी की यह तीसरी रैली है। इससे पहले वे 15 सितंबर को कुरुक्षेत्र और 25 सितंबर को सोनीपत के गोहाना में रैली कर चुके हैं। चुनाव काे लेकर फरीदाबाद में उनकी चौथी और आखिरी रैली होगी।

PM मोदी की हिसार रैली से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024