जाइडस लाइफ साइंसेज को अमेरिकी हेल्थ रेगुलेटर USFDA से प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए जेनेरिक दवा बनाने की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी को एंजालुटामाइड कैप्सूल्स (40ml) के बनाने की परमिशन मिली है। इसे प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जाइडस ने बताया कि यह दवा अहमदाबाद के मोरैया में तैयार की जाएगी।
