बदलापुर एनकाउंटर- आरोपी के पिता की हाईकोर्ट से गुहार:लोग बेटे को दफनाने नहीं दे रहे; कोर्ट का पुलिस को आदेश- सुनसान जगह तलाशें
बदलापुर में यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने शुक्रवार को अपने बेटे को दफनाने के लिए जगह की मांग की। पिता का कहना था कि लोग अक्षय का शव दफनाने नहीं दे रहे हैं। आरोपी का शव ठाणे के एक अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अक्षय के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को सुनसान जगह तलाशने और अक्षय का अंतिम संस्कार करने का आदेश दिया है।
शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। वह पुलिस हिरासत में था, जहां एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई थी।
सरकार ने कहा था कि अक्षय ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई और अक्षय मारा गया।
इस घटना के बाद अक्षय के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे कस्टडी में जमकर पीटा गया था। मामले को दबाने के लिए एनकाउंटर कर दिया गया। उसका शव भी नहीं देखने दिया।
आरोपी ने पहले पिता से कहा था कि उसे मरने के बाद दफनाया जाए न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के वकील अमित कतरनवरे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अक्षय ने पहले इच्छा व्यक्त की थी कि उसे जलाए जाने के बजाय दफनाया जाए।
आरोपी पर 3 और 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण करने का आरोप 12 और 13 अगस्त को स्कूल के गर्ल्स वॉशरूम में KG में पढ़ने वाली 3 और 4 साल की दो बच्चियों का यौन शोषण किया। घटना के बाद दोनों बच्चियां स्कूल जाने से डर रही थीं। एक बच्ची के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की।
इसके बाद बच्ची ने सारी बात बताई। फिर उस बच्ची के माता-पिता ने दूसरी बच्ची के पेरेंट से बात की। इसके बाद दोनों बच्चियों का मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें यौन शोषण का खुलासा हुआ।
