Headlines

गुजरात के बोटाद में ट्रेन बेपटरी करने की कोशिश:ट्रैक पर रख दिया था 4 फीट लंबा लोहे का एंगल, ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन टकराई

देश में ट्रेनों को बेपटरी करने की वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गुजरात के बोटाद में बुधवार तड़के सुबह पैसेंजर ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश की गई। बोटाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 4 फीट लंबा लोहे का एंगल रख दिया गया था। इस टुकड़े से ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन टकरा गई, लेकिन हादसा टल गया।

एंगल से टकराते ही बंद हो गया था इंजन बोटाद रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन इस ट्रैक से गुजरते वक्त लोहे के एंगल से टकरा गई थी। इससे ट्रेन का इंजन बंद हो गया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही। ट्रैक की जांच के बाद ट्रेन रवाना की गई। इसके बाद ट्र्रैक का स्लैब बदला गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में डॉग स्क्वायड के अलावा ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

इंजन के लोहे के टुकड़े से टकराने से डैमेज हुआ स्लैब।

देश में दो महीने में 23 रेल दुर्घटनाएं देश में दो महीने में ट्रेन को पटरी से उतारने की यह 23वीं कोशिश है। इससे पहले 20 सितंबर को सूरत में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ की गई थी, जिस मामले में रेलवे के ही तीन कर्मचारियों को अरेस्ट किया गया है।

उधर, मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के पास 18 सितंबर को आर्मी की स्पेशल ट्रेन गुजरने से पहले ट्रैक पर डेटोनेटर्स फटे थे। इस मामले में भी रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

सूरत ट्रैक साजिश केस में रेलवे के ही कर्मचारी गिरफ्तार:

गुजरात के सूरत में रेलवे ट्रैक से फिश प्लेट और 71 कीज हटाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि इसकी सूचना देने वाला की-मैन ही मुख्य आरोपी है। दरअसल, की-मैन सुभाष कुमार पोद्दार ने कबूला कि उसने इनाम और प्रमोशन पाने के लिए दो अन्य कर्मचारियों की मदद से यह साजिश रची थी। घटना 20 सितंबर की है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024