Headlines

महाराष्ट्र के पालघर में 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 10 साल से अवैध रूप से रह रहे थे

महाराष्ट्र के पालघर में 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये सभी पालघर में 10 साल से अवैध रूप से रहे थे। इंस्पेक्टर सौरभी पवार ने मंगलवार सुबह कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने 22 सितंबर को नाला सोपारा की एक बस्ती से इन सभी को गिरफ्तार किया था।

इनकी पहचान अरशद रहमतुल्लाह गाजी (52), अली मोहम्मद दीनमोहम्मद मंडल (56), मिराज साहेब मंडल (19), सज्जाद कादिर मंडल (45) और साहेब पंचानन सरदार (45) के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। वे 10 साल पहले नदी के रास्ते से भारत आए थे। तब से मजदूर बनकर काम कर रहे थे। मामला फॉरेन ऐक्ट, 1946 और एंट्री टू इंडिया एक्ट, 1950 के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024