पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। जिसके लिए 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। पहले तरूणप्रीत सिंह ने शपथ ली, जिसके बाद बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत ने शपथ ली है।
इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच आज अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई।
पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है।
पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से दो अनुसूचित जाती, दो जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।
तरूणप्रीत सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, हॉस्पिटैलिटी, उद्योग और वाणिज्य और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया है। हरजोत सिंह बैंस को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण से जुड़े अपडेट्स पढ़िए
