Headlines

2 मिनट में समझिए शाह की दोनों रैलियों का सार:आरक्षण-दलित, भ्रष्टाचार पर फोकस; पर्ची-खर्ची पर कांग्रेस को घेरा, BJP सरकार के फायदे गिनाए

हरियाणा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को ढ़ाई घंटे के भीतर 2 रैलियां की। पहली रैली टोहाना में हुई। जहां शाह ने 25 मिनट का भाषण दिया। दूसरी रैली जगाधरी में हुई। जिसमें शाह 34 मिनट बोले।

दोनों रैलियों में 59 मिनट के संबोधन में शाह के फोकस पॉइंट थे- – भ्रष्टाचार, दलित, आरक्षण, किसान और अग्निवीर। भ्रष्टाचार पर शाह ने कहा-”हरियाणा में जब भी गैर BJP सरकार आई तब यहां भ्रष्टाचार बढ़ा। भाजपा की सरकार से पहले पहले पर्ची-खर्ची के बगैर नौकरी नहीं मिलती थी, BJP की सरकार में पोस्टमैन घर आकर नियुक्ति पत्र देकर जाता है।

”शाह आगे बोले- ”कांग्रेस वाले कहते हैं कि हम 2 लाख नौकरियां देंगे, ये सुनते ही कांग्रेसियों की बाछें खिल गई हैं। ये हिसाब-किताब में लग गए हैं। ये गरीब और योग्य का हक मारना चाहते हैं।”

दलित मुद्दे पर शाह बोले- ”ये कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने दलित नेताओं को अपमान करने का काम किया है। चाहे अशोक तंवर हों या बहन कुमारी सैलजा हो।

आरक्षण पर शाह ने कहा- ”राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। हमने तो OBC का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नायब सैनी को CM बना दिया, इनके यहां सिर्फ एक ही जाति के चेहरे को सीएम बनाया जाता है।”

अग्निवीर पर शाह बोले-” हरियाणा के अग्निवीरों को पक्की नौकरी देंगे। मोदी जी हैं तो सब मुमकिन हैं।

शाह हरियाणा कांग्रेस पर भी तंज कसने से नहीं चूके। शाह ने कहा- ”यहां एक मुख्यमंत्री पद है, लेकिन कांग्रेस में इसको लेकर कई लोग लड़ रहे हैं। सुरजेवाला ने तो नए कपड़े सिला लिए हैं। यहां तो पिता-पुत्र भी लड़ाई कर रहे हैं।

5 ग्राफिक्स से जानिए सभा का सार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024