मणिपुर सरकार ने 5 हिंसा प्रभावित जिलों में मोबाइल इंटरनेट बैन बढ़ा दिया है। मणिपुर के गृह सचिव ने रविवार को बताया कि इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग के लोग 20 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट नहीं चला सकेंगे।
दरअसल, मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 10 सितंबर को 5 दिन के लिए इंटरनेट पर बैन लगाया था। हालांकि, 12 सितंबर को ब्रॉडबेन्ड इंटरनेट से बैन हटा लिया गया था।
इधर, उग्रवादियों ने मंत्री काशिम वशुम के उखरुल वाले आवास पर ग्रेनेड अटैक किया। शनिवार रात को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वशुम नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक हैं।
