Headlines

PM मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया:मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहा

LIVE

PM मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया:मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहा

अहमदाबाद6 मिनट पहले
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार यहां आया हूं।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गुजरात आया हूं। आप लोगों ने हर वक्त मुझ पर प्यार लुटाया है। जब बेटा अपने घर आकर आशीर्वाद लेता है तो ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। उत्साह और जोश और बढ़ जाता है।

पीएम ने ये भी कहा कि कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन मैं सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमि में पैदा हुआ बेटा हूं। चुप रहकर देशहित में नीति बनाने में लगा रहा।

प्रधानमंत्री यहां 8000 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही 30 मेगावाट के सोलर सिस्टम का भी उद्घाटन करेंगे।

गांधीनगर में मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

पीएम ने सीएम भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल देवव्रत आचार्य के साथ मेट्रो का सफर किया। यात्रियों से बात भी की।

मोदी के भाषण की खास बातें

1. लोगों ने तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया इतनी बड़ी तादाद में आप मुझे आशीर्वाद देने आए, मेरा सौभाग्य है। मुझे आपकी अपेक्षाओं का भी अहसास है। आप चाहते थे कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैं जल्द से जल्द आपके बीच आऊं। देश की जनता ने एक नया इतिहास रचा है। एक सरकार को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है।

2. 100 दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू लोग मोदी का के बारे में भांति-भांति की बातें करते रहे। मैंने भी सोच लिया था कि जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लो, मैं एक शब्द भी नहीं बोलूंगा। हर अपमान को सहते हुए मैं देश के लोगों के कल्याण के लिए नीति बनाने और निर्णय लेने में जुटा रहा। मैंने तय किया था कि मुझे देश के कल्याण के जिस रास्ते पर चलना है, मैं उस रास्ते से भटकूंगा नहीं। आज खुशी है कि इन सभी अपमानों को हटाते हुए इन 100 दिनों में हर वर्ग के कल्याण की गारंटी पक्की हो गई है। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कई परियोजनाओं का काम शुरू हो गया है। चुनाव के दौरान मैंने 3 करोड़ घर बनाने का गारंटी दी थी। उनका काम भी शुरू हो गया है।

3. अगले 25 वर्षों में हमारे देश को विकसित करना है आज से अहमदाबाद-भुज के बीच नमो भारत रैपिड रेल शुरू हो गई है। इस ट्रेन से मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। नमो भारत रैपिड रेल आने वाले समय में देश के कई शहरों को जोड़ने जा रही है। देश में 15 से ज्यादा रूटों पर नई नमो भारत रैपिड रेल शुरू होने वाली है। आज देश में 125 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें लोगों की सेवा कर रही हैं। यह भारत का स्वर्णिम काल है। अगले 25 वर्षों में हमें देश को विकसित बनाना है।

मोदी ने मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई पीएम ने अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद मेट्रो से ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) पहुंचे। यह मेट्रो अहमदाबाद के एपीएमसी से गांधीनगर के सेक्टर-1 तक 33 किमी की दूरी तय करेगी। इस सफर को पूरा करने में मेट्रो 65 मिनट का समय लेगी और किराया भी सिर्फ 35 रुपए होगा। वहीं, टैक्सी में अभी 80 मिनट से ज्यादा का समय लग जाता है और 400 रुपए से भी ज्यादा किराया देना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अहमदाबाद से गांधीनगर तक रोजाना आने-जाने वाले कर्मचारियों और स्टूडेंट्स को होगा।

पीएम मोदी ने वावोल में शालिन-2 सोसायटी का दौरा किया

गांधीनगर की शालिन-2 सोसायटी में सोलर पैनल का लाभ लेने वालों से बात करते हुए पीएम।

गांधीनगर के वावोल इलाके में 100 अपार्टमेंट और 25 बंगले हैं। पीएम सूर्य घर योजना से यहां के 89 परिवार लाभान्वित हुए हैं। वहीं, यहां की शालिन-2 सोसायटी में कुल 65 बंगले हैं, जिनमें से 22 घरों में सोलर पैनल लगे हैं। प्रधानमंत्री सोसायटी में पहुंचे और यहां के घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सोलर पैनल का लाभ ले रहे लोगों से बात भी की। दूरी तय करेगी।

पीएम आवास योजना के 1120 मकानों का उद्घाटन किया

पीएम ने पीएम आवास योजना के मकान की चाबियां मकान मालिकों को सौंपी।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में करीब 8 हजार करोड़ के डेवपलमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल पर सरजू ग्रीन्स फ्लैट्स के पास अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (ऑडा) के 1120 फ्लैट्स भी शामिल हैं।

पीएम आवास योजना के मकान बनकर तैयार हैं और पीएम मोदी सोमवार को इन मकानों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मकान मालिकों को चाबियां देकर आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। बता दें, ऑडा द्वारा तैयार किए गए ये 1.5 बीएचके फ्लैट की कीमत मात्र 6 लाख रुपए है। इस योजना के हितग्राहियों को आठ किस्तों में रकम चुकाने की भी सुविधा दी गई है।

चांदखेड़ा सत्यमेव अस्पताल रोड पर बनाए गए पीएम आवास योजना के फ्लैट्स।

इसके बाद पीएम अहमदाबाद में कई प्रोजेक्ट्स की भी नींव रखेंगे, जिनमें समाख्याली-गांधीधाम और गांधीधाम-आदिपुर रेलवे लाइनों को चार गुणा करना, सड़कों का विकास (AMC) और बकरोल, हाथीजन, रामोल और पंजरपोल जंक्शन पर फ्लाईओवर पुलों का निर्माण शामिल है।

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

ट्रेन भुज से रवाना होगी, जिसे पीएम ने अहमदाबाद से ही ऑनलाइन झंडी दिखाई।

देश की पहली स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत के बाद अब कम दूरी के शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए स्वदेशी वंदे मेट्रो ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन 16 सितंबर से अहमदाबाद और भुज के बीच शुरू की जाएगी। ट्रेन का शुभारंभ समारोह भुज में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाई।

उद्घाटन से पहले ट्रेन का नाम बदला गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहले वंदे मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। उससे पहले रेलवे ने आज बड़ा फैसला लिया है। वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया है। देश की पहले नमो भारत रैपिड रेल भुज से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इससे पहले आरआरटीएस का नाम रैपिडएक्स से बदलकर नमो भारत किया गया था।

ट्रेन अपने नियमित संचालन के दौरान अहमदाबाद और भुज के बीच साबरमती, चांदलोदिया, सानंद, विरमगाम, समखियाली, गांधीधाम सहित 12 स्टेशनों पर रुकने की संभावना है। हालांकि संभावना है कि अगले एक-दो दिनों में ट्रेन के स्टॉपेज समेत शेड्यूल को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद पीएम शाम 6 बजे राजभवन पहुचेंगे और इसके बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

गांधीनगर में पीएम ने कहा- हम 7 करोड़ घर बना रहे

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हो रही रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट में पीएम मोदी।

इससे पहले पीएम ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा- भारत में हम 7 करोड़ घर बना रहे हैं। ये दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। अपने पहले दो टर्म में हम 4 करोड़ घर बना चुके हैं और अब तीसरे टर्म में 3 करोड़ घर बनाने का काम शुरू भी कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा- भारत की जनता ने 60 साल बाद लगातार हमारी सरकार को थर्ड टर्म का मौका दिया है। इस थर्ड टर्म के पीछे भारत की बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है। आज भारत के युवाओं-महिलाओं को भरोसा है कि उनकी परिस्थितियों को 10 साल में जो पंख लगे हैं। वे इस टर्म में नई उड़ान भरने वाले हैं। उन्हें भरोसा है कि हमारा थर्ड टर्म उनके गरिमापूर्ण जीवन के सपनों को पूरा करेगा। आज 140 करोड़ भारतीय भारत को दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में पहुंचाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

ग्रीन एनर्जी के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं पीएम ने आगे कहा- आने वाले समय में भारत 31 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाला है। यह काम उस धरती पर हो रहा है, जहां से सौर क्रांति का उदय हुआ था। पहले जब भारत में सौर ऊर्जा की चर्चा भी नहीं होती थी, तब गुजरात में सैकड़ों सोलर प्लांट लग चुके थे। सौर ऊर्जा क्षेत्र में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर है। कच्छ के खावड़ा में सौर ऊर्जा पार्क बनाया जा रहा है। आज गुजरात की 1600 किमी की समुद्र सीमा विकास का प्रवेश द्वार बन गई है।

भारत 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन की ओर बढ़ रहा है। हमने 12 इंड्रस्टियल सिटी बनाने के काम भी शुरू कर दिया है। इन 100 दिनों में 15 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन भी लॉन्च कर दी गई हैं। बीते 100 दिनों में ग्रीन एनर्जी के लिए भी कई बड़े फैसले लिए हैं।

पीएम ने कहा- हम भारत के 17 शहरों को भी सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा- गुजरात के मोढेरा में प्राचीन सूर्य मंदिर है और यह गांव भारत का पहला सोलर विलेज भी है। इस गांव की सारी जरूरतें सोलर एनर्जी से ही पूरी होती हैं। इसी की तर्ज पर भारत के कई गांवों को सोलर विलेज बनाने का संकल्प लिया गया है। हम भारत के 17 शहरों को भी सोलर सिटी बनाने जा रहे हैं। भारत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में दुनिया का लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है।

17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे प्रधानमंत्री 17 सितंबर की सुबह करीब 9.00 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगा। वे भुवनेश्वर में 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024