Headlines

पीएम बोले- वादा किया था आमने-सामने बात होगी:इसलिए सड़क के रास्ते जमशेदपुर पहुंच गया; रांची में 6 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

LIVE

पीएम बोले- वादा किया था आमने-सामने बात होगी:इसलिए सड़क के रास्ते जमशेदपुर पहुंच गया; रांची में 6 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुरकुछ ही क्षण पहले
वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर पहुंचे हैं। जहां वो परिवर्तन महारैली में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वादा किया था कि आप लोगों से आमने-सामने बात होगी। इसलिए बारिश के बावजूद मैंने जमशेदपुर जाने का प्रण लिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। वहीं जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।

पहले ये सभी कार्यक्रमों की शुरुआत पीएम मोदी खुद टाटानगर रेलवे स्टेशन से करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके बाद वो बाइ रोड जमशेदपुर पहुंचे।

भारी बारिश के कारण बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक होने वाला उनका रोड शो भी रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024