Headlines

मलाइका के पिता की मौत पर दो तरह की बातें:पुलिस ने कहा- बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की, करीबी बोले- यह हादसा

मलाइका के पिता की मौत पर दो तरह की बातें:पुलिस ने कहा- बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की, करीबी बोले- यह हादसा

मुंबई2 घंटे पहल
अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मलाइका दोपहर को पुणे से मुंबई पहुंचीं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता का बुधवार को निधन हो गया। सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा (62) की बॉडी बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट आयशा मैनोर के नीचे पड़ी मिली।

उनकी मौत की खबर पर दो तरह की बातें आ रही हैं। एक तरफ डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि शुरुआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी।

पुलिस और फोरेंसिक टीम हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, मलाइका के करीबियों ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा है कि यह हादसा है।

मलाइका पिता अनिल अरोड़ा के साथ। (फाइल फोटो)

बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। मलाइका को पिता के निधन की खबर मिली, तब वे पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वे मुंबई पहुंच गईं।

मलाइका दोपहर 1:30 बजे पुणे से मुंबई पहुंचीं।

पत्नी ने पुलिस से कहा-उन्हें कोई बीमारी नहीं थी अनिल की पत्नी और मलाइका की मां जॉइस ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि अनिल रोज सुबह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ते थे। बुधवार (11 सितंबर) सुबह जब उन्होंने लिविंग रूम में अनिल की स्लीपर्स देखीं तो वो बालकनी में गईं। वहां उन्हें अनिल कहीं नहीं दिखाई दिए तो उन्होंने झांककर नीचे देखा। वॉचमैन जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था।

जॉइस ने बताया कि अनिल किसी बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द रहता था। जॉइस ने बताया कि सालों पहले उनका और अनिल का तलाक हो गया था, लेकिन कुछ सालों से दोनों साथ रह रहे थे।

देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

आयशा मैनॉर बिल्डिंग में इसी जगह अनिल अरोड़ा की लाश मिली।
अनिल अरोड़ा इसी आयशा मैनॉर बिल्डिंग में रहते थे।
एक्टर अरबाज खान जानकारी मिलते ही बांद्रा स्थित अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।
सलीम खान पत्नी सलमा और बेटे सोहेल खान के साथ पहुंचे।
अरबाज और सलमान खान की बहन अलवीरा भी अनिल अरोड़ा के घर पहुंचीं।
अर्जुन कपूर भी अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे।
बेटी अनन्या के साथ चंकी पांडे भी पहुंचे।
मलाइका की बेस्टफ्रेंड करीना कपूर खान भी पहुंचीं।

अनिल मर्चेंट नेवी में थे साल 2023 में अनिल को बीमारी की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तभी मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में देखा गया था। हालांकि, उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

2022 में क्रिसमस पर मलाइका ने मां जॉइस, पिता अनिल अरोड़ा और बहन अमृता के साथ फोटो शेयर की थी।

अनिल पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे मर्चेंट नेवी में रह चुके थे। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी। अनिल-जॉइस शादी के बाद दो बेटियों के पेरेंट्स बने थे, जिनके नाम मलाइका और अमृता अरोड़ा हैं। शादी के कुछ साल बाद अनिल-जॉइस का तलाक हो गया था। तलाक के बाद बेटियों की कस्टडी जॉइस को दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024