हरियाणा में AAP उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी:21 नाम शामिल, जुलाना से विनेश फोगाट के सामने पूर्व WWE रेसलर कविता उतारीं
हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। ये सभी उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले AAP ने 3 लिस्ट में 40 उम्मीदवारों की घोषणा की। अब तक पार्टी 61 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 29 उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है।
AAP ने जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) रेसलर कविता दलाल को उतारा है।
कविता जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन को समर्थन करने वाली कविता दलाल अब विनेश फोगाट से ही चुनाव में आमना-सामना करेंगी।
आंदोलन के वक्त कविता ने विनेश को लड़कियों की रोल मॉडल भी बताया था। दोनों महिला पहलवान खेल के दौरान शोषण किए जाने के आरोप लगा चुकीं हैं।
उम्मीदवारों की लिस्ट…
अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही AAP AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बैठकें हुईं, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा।
उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल…
