Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:बस्तर में भारी बारिश, सुकमा-बीजापुर का 4 राज्यों से संपर्क टूटा; राजस्थान में डैम भरा तो बैंड बजाकर जश्न मना

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश की वजह से इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा और बीजापुर का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है। आज भी यलो अलर्ट है।

राजस्थान के जयपुर में आज तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। ब्यावर जिले का नंदा बांध 25 साल बाद भरा तो लोग बैंड बाजे के साथ नाचने-गाने लगे। राज्य में 15 सितंबर तक तेज बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बालाघाट, मंडला, सिवनी में बाढ़ जैसे हालात हैं। विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना और अशोकनगर में आज बारिश का रेड अलर्ट है।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में बारिश और बाढ़ की 4 तस्वीरें…

राजस्थान में मंगलवार को तेज बारिश के बाद माही डैम के 10 गेट खोले गए।
राजस्थान में पाली जिले के नाना गांव के पास से गुजरने वाली जवाई नदी उफान पर है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मंगलवार को तेज बारिश के कारण लखना तालब ओवरफ्लो हो गया।
मध्य प्रदेश के दमोह में सुनार नदी उफान पर है। मंगलवार को गणेश पंडाल की प्रतिमा पानी से घिर गई।

देश के बाकी राज्यों का मौसम ओडिशा: 7 जिलों में भी तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। बचाव अभियान के दौरान 2 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ​​​​​​मलकानगिरी, कोरापुट और गंजाम में कई इलाकों की सड़कें बह गई हैं।

हिमाचल प्रदेश: राज्य में 288 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 130 सड़कों हादसों, 6 की लैंडस्लाइड, 8 की बाढ़, 23 की बादल फटने, 27 की पानी में डूबने, 1 की बिजली, 26 की सांप के काटने से मौत हुई है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र: राज्य में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई, पालघर, ठाणे और पुणे में आज और कल बारिश हो सकती है। आज ही गणपति का भी विसर्जन होना है।

देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024