Headlines

हरियाणा में BJP के 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी:2 मंत्रियों की टिकट कटी, एक उम्मीदवार बदला, 2 मुस्लिम कैंडिडेट भी

हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में भाजपा ने 2 मंत्रियों समेत 5 विधायकों की टिकट काटी है। एक सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पिछला चुनाव हारे 2 पूर्व मंत्रियों को रिपीट किया है। 2 मुस्लिम चेहरों को टिकट दी है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 90 में से 87 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद NIT से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट की खास बातें…

  • भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दी है। इसमें सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत और गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को टिकट दी है।
  • भाजपा ने रेवाड़ी की बावल सीट से मंत्री बनवारी लाल की टिकट काट दी है। उनकी जगह स्वास्थ्य निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले कृष्ण कुमार को टिकट दी गई है।
  • फरीदाबाद की बड़खल सीट से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की टिकट काटी गई है। उनकी जगह पर धनेश अदलखा को टिकट दी गई है।
  • लाडवा से पिछला चुनाव लड़ने वाले पवन सैनी की सीट बदली गई है। उन्हें लाडवा की जगह नारायणगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। इस बार लाडवा से सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • कुरूक्षेत्र के पिहोवा की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। यहां कवलजीत अजराना की जगह जयभगवान शर्मा डीडी को टिकट दी गई है।
  • महेंद्रगढ़ सीट पर एक RSS वर्कर रिटायर्ड टीचर कैलाश पाली बिना टिकट मिले भाजपा कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भर चुके हैं। यहां से पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा दावेदार हैं। यह सीट होल्ड की गई है।
  • इस लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दी गई है। जिनमें फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को टिकट दी है। मुस्लिम बाहुल्य तीसरी सीट नूंह से हिंदू नेता संजय सिंह को टिकट दी गई है।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024