Headlines

मणिपुर में फिर हिंसा भड़की, जिरीबाम में 5 की मौत:इंफाल में मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर भीड़ का हमला, जवाबी फायरिंग में 5 घायल

मणिपुर के मोइरांग में पूर्व CM के घर पर हमले के अगले दिन शनिवार (7 सितंबर) को एक बार फिर हिंसा हुई। जिरीबाम जिले में आज सुबह फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है। इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जिरीबाम में पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग को सोते समय गोली मार दी। मृतक की पहचान कुलेंद्र सिंघा के रूप में हुई। वह घर में अकेले रहते थे।

बुजुर्ग की हत्या के बाद जिरीबाम में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इलाके में सुबह से लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

मणिपुर के मोइरांग में 6 सितंबर को रॉकेट हमले में मारे गए बुजुर्ग के शव के पास रोते परिजन।

इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला किया दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में शुक्रवार (6 सितंबर) देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने CRPF जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे।

सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें JNIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

ताजा हिंसा के बाद राज्य में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

इंफाल में ताजा हिंसा के बाद शनिवार (7 सितंबर) को बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा।

राज्य में तनाव को देखते हए सभी स्कूलों-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी (COCOMI) ने कानून-व्यवस्था लागू करने में सरकार की विफलता के विरोध में काम बंद करने और जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इंफाल में सुबह से सभी दुकानें बंद हैं। सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं।

7 दिनों में हिंसा की चौथी घटना, 1 सितंबर से अब तक 6 की मौत मणिपुर में 1 सितंबर से अब तक, 7 दिनों के भीतर हिंसा की 4 बड़ी घटनाएं हुई हैं। 7 सितंबर की घटना को छोड़ दें तो अन्य तीन घटनाओं में 3 लोगों की मौत और 12 घायल हुए हैं।

1 सितंबर: करीब एक साल से जारी हिंसा में पहली बार ड्रोन से हमला मणिपुर में मई 2023 से हिंसा जारी है। हालांकि, इस साल सितंबर में पहली बार ड्रोन हमला देखने को मिला। इंफाल वेस्ट जिले के कोत्रुक गांव में 1 सितंबर को उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और कडांगबांड घाटी के निचले इलाकों में फायरिंग की और ड्रोन से हमला किया। इसमें 2 लोगों की मौत और 9 घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024