Headlines

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग, VIDEO:कमला मिल्स कंपाउंड के टाइम्स टॉवर की घटना; 5 घंटे मशक्कत के बाद लपटें बुझीं

मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई। घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे मशक्कत के बाद सुबह 11.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

टाइम्स टावर में आग की तस्वीरें…

आग बिल्डिंग की तीसरे और 7वें फ्लोर के बीच लगी थी। हालांकि, लपटें काफी ऊपर तक उठीं।
दमकल की टीम ने आग बुझाने के लिए क्रेन की मदद ली।
आग की लपटें बुझने के बाद भी बिल्डिंग से काफी देर तक घुआं निकलता रहा।

दमकल कर्मी छेनी-हथौड़े से ताला तोड़कर अंदर गए अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें बिल्डिंग के पीछे की तरफ तीसरी और सातवीं मंजिल के बीच एक इलेक्ट्रिक डक्ट तक सीमित थीं। बिल्डिंग के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था। इसे तोड़ने के लिए दमकल कर्मियों ने छेनी और हथौड़े का इस्तेमाल किया। इसके बाद वे अंदर गए।

कमला मिल्स पार्कसाइड रेसिडेंशियल बिल्डिंग के बगल में स्थित है। पार्कसाइड बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें अपने घरों से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा। उनके लिए वह नजारा भयावह था।

लोगों के अनुसार, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने बिल्डिंग में लगे फायर इक्विपमेंट्स से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बिल्डिंग की इमरजेंसी टीम ने आज बुझाने के लिए होज पाइप का भी इस्तेमाल किया।

कमला मिल्स में 2017 में भी आग लगी, 14 लोगों की मौत हुई थी कमला मिल्स मुंबई का एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें कई बड़े रेस्टोरेंट, पब, टीवी न्यूज चैनलों और कंपनियों के ऑफिस हैं। यहां 29 दिसंबर 2017 को भीषण आग लगी थी, जिसमें 14 लोगों मौत हो गई थी। 55 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। ज्यादातर महिलाओं की लाश वॉशरूम से बरामद हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024