Headlines

राहुल-खड़गे का महाराष्ट्र दौरा:नांदेड़ में दिवंगत कांग्रेस सांसद के परिवार से मिले; सांगली में पूर्व मंत्री पतंगराव के स्टैच्यू का अनावरण किया

राहुल-खड़गे का महाराष्ट्र दौरा:नांदेड़ में दिवंगत कांग्रेस सांसद के परिवार से मिले; सांगली में पूर्व मंत्री पतंगराव के स्टैच्यू का अनावरण किया

मुंबई20 मिनट पहले
राहुल गांधी ने नांदेड़ में दिवंगत सांसद वसंतराव चव्हाण के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सांगली में पूर्व राज्य मंत्री दिवंगत पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण किया। कदम का 2018 में निधन हो गया था।इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात भी मौजूद रहेंगे।

राहुल ने दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण को उनके घर पर श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले दोनों नेताओं ने नांदेड़ में दिवंगत सांसद वसंतराव चव्हाण के परिवार से मुलाकात की। 69 साल के चव्हाण का लंबी बीमारी से जूझने के बाद 26 अगस्त को हैदराबाद में निधन हो गया।

चव्हाण ने 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रताप चिखलीकर को हराकर नांदेड़ सीट जीती थी। प्रताप 2019 में चुनाव जीते थे। चव्हाण ने 1990 में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया था। वे 2002 में जिला परिषद सदस्य भी बने।

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार का कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और NCP (शरद गुट) गठबंधन में एकसाथ चुनाव लड़ेगी।

नवंबर 2024 को भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा

  • महाराष्ट्र में इस वक्त भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। भाजपा 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
  • मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने कांग्रेस के 44 और NCP के 53 विधायकों के साथ महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
  • मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ उद्धव ​​​​​​के खिलाफ बगावत कर दी। वह भाजपा के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया।
  • इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।
  • इसके बाद अजित पवार ने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत की। अजित 2 जुलाई 2023 को NCP के 8 विधायकों के साथ शिंदे सरकार ​में ​​​​​शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने साथ NCP के 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। गठबंधन सरकार में अजित को डिप्टी CM बनाया गया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिलीं
भाजपा ने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 104 सीटें जीती थीं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली NCP शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। NCP (अजित गुट) को एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली।

दूसरी तरफ, महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने 13, उद्धव गुट की शिवसेना ने 9 और शरद पवार की NCP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की। MVA को 48 में से कुल 30 सीटें जीत मिली। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024