Headlines

:1 सितंबर से आम आदमी पार्टी ‘AAP का विधायक, आपके द्वार’ अभियान शुरू करेगी

आम आदमी पार्टी 1 सितंबर से ‘AAP का विधायक, आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच घर-घर तक पहुंचना है।

इस अभियान को लेकर AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा की मनीष सिसोदिया की पदयात्रा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आगे भी इसे जारी रखने के लिए हम 1 सितंबर से दूसरे अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024