Headlines

मर्डर के आरोपी एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीते दिखे:7 अफसर सस्पेंड; कर्नाटक CM का दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश

मर्डर के आरोपी एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीते दिखे:7 अफसर सस्पेंड; कर्नाटक CM का दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश

3 घंटे पहले
कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं। यह फोटो कब की है, यह सामने नहीं आया है।

फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्टर की हाल ही में जेल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे 3 लोगों के साथ चाय-सिगरेट पीते दिख रहे हैं।

इस पर विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने 26 एक्टर को तुरंत दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। डीजीपी (DGP) मालिनी कृष्णमूर्ति ​​​​​​से कहा कि वे जेल विजिट कर इस केस की पूरी रिपोर्ट सौंपें।

DGP ने सस्पेंड किए 7 अधिकारी
डीजीपी ने जेल विजिट की और परप्पना अग्रहारा जेल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें जेलर शरण बसवा, प्रभु एस खंडेलवाल, असिस्टेंट जेलर एल एस थिप्पेस्वामी और श्रीकांत तलवार, हेड वॉर्डन वेंकप्पा कोडती और संपत कुमार कडपट्टी व वार्डन बसप्पा केली शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन (सबसे दाएं) के साथ बैठे लोगों में से एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विल्सन गार्डन नागा (काली शर्ट में) है। इसके अलावा एक्टर के मैनेजर और सह-आरोपी नागराज और कुल्ला सीना भी नजर आ रहे हैं।
दर्शन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वो जेल से वीडियो कॉल करने नजर आ रहे हैं।

होम मिनिस्टर बोले- रिपोर्ट मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
राज्य के गृह मंत्री जी.परमेश्वरा ने कहा, ‘मैंने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सस्पेंड किए गए सात अधिकारियों को इस मामले में दोषी पाया गया है। वरिष्ठ जेल अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाएगा और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी से सवाल किया
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुत गांधी से सवाल किया है कि क्या यह कर्नाटक कांग्रेस का खटाखट जस्टिस मॉडल है?

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है।

रेणुकास्वामी के पिता बोले- शक है कि वो जेल में है भी या नहीं
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मृतक रेणुकास्वामी के पिता ने कहा, ‘इस तस्वीर को देखकर मैं चौंक गया हूं। अब मन में ये शक भी उठता है कि वो जेल में है भी या नहीं। जेल को जेल ही रहना चाहिए, कुछ और नहीं बनना चाहिए। उसके साथ अन्य सामान्य कैदियों की तरह ही व्यवहार किया जाना चाहिए, लेकिन यहां तो ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी रिसॉर्ट में बैठा हो।’

कर्नाटक पुलिस ने हत्या के आरोप में दर्शन को 11 जून को गिरफ्तारी किया था।

11 जून से जेल में हैं एक्टर दर्शन

एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन।

दर्शन बीते 11 जून से 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

मृतक रेणुकास्वामी।

पुलिस को 9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश
रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोग सलाखों के पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024