Headlines

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:मथुरा जन्मभूमि मंदिर में कारागार जैसी सजावट; द्वारका में रात 2.30 बजे तक होंगे द्वारकाधीश के दर्शन

LIVE

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज:मथुरा जन्मभूमि मंदिर में कारागार जैसी सजावट; द्वारका में रात 2.30 बजे तक होंगे द्वारकाधीश के दर्शन

मथुरा/वृंदावन/द्वारका/जयपुर/दिल्ली9 मिनट पहले
उत्तर प्रदेश के मथुरा के जन्मभूमि में बिड़ला मंदिर में मंगला आरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत हुई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम मंगला आरती से शुरू हो चुके हैं।

भगवान कृष्ण, द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात प्रकट हुए थे। इस साल द्वापर युग की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है। श्रीकृष्ण रात में अवतरित हुए, इस वजह से जन्माष्टमी रात में मनाने की परंपरा है।

श्रीकृष्ण के लीला स्थान मथुरा-वृंदावन समेत देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा में जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह कारागार की तरह सजाया गया है। यहां जन्म के बाद रात 12 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा।

वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: घर में पूजन के मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024