DDCA के प्रेसिडेंट रोहन जेटली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सेक्रेटरी बन सकते हैं के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह के ICC चेयरमैन बनने पर रोहन ही उनकी जगह लेंगे।
के सूत्रों ने बताया कि रोहन जेटली का नाम बोर्ड के सेक्रेटरी बनने की रेस में सबसे आगे है। रोहन के नाम पर सभी सहमत हैं। प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी सहित अन्य पदाधिकारी अपने-अपने पद पर बरकरार रहेंगे, क्योंकि उन सभी का कार्यकाल एक साल बाद पूरा हो रहा है।
BCCI के मौजूदा सेक्रेटरी जय शाह का इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन बनना लगभग तय है। वे 26 अगस्त की शाम तक नामांकन भर सकते हैं। ऐसे में शाह को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की पोस्ट छोड़नी होगी। ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है।
रोहन जेटली दावेदार क्यों, 3 वजह
1. BCCI में मजबूत पकड़
रोहन BJP के पूर्व दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण का BCCI में अच्छा दखल रहा है। ऐसे में रोहन की भी पकड़ मजबूत है।
2. अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर
रोहन जेटली दो बार दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। ऐसे में जेटली अनुभवी स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर हैं। उनकी लीडरशिप में दिल्ली के अरुण जेटली मैदान ने 5 वर्ल्ड कप मैच होस्ट किए हैं।
3. दिल्ली प्रीमियर लीग का सफल आयोजन
रोहन जेटली की लीडरशिप में दिल्ली प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ है। लीग में ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नीतीश राणा, यश धुल, आयुष बडोनी और ललित यादव जैसे बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं।
शाह का ICC चेयरमैन बनना तय, 16 में 15 मेंबर्स का सपोर्ट
बताया जा रहा है कि जय शाह के पास ICC में लगभग सभी मेंबर का सपोर्ट है। उनके पास ICC बोर्ड के 16 में से 15 मेंबर का सपोर्ट है। ICC के नियमों के अनुसार चेयरमैन के चुनाव में 16 डायरेक्टर वोट देते हैं। ऐसे में चेयरमैन बनने के लिए 9 वोट मिलना आवश्यक है। इससे पहले चेयरमैन बनने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना आवश्यक था।
अब तक 4 भारतीय बन चुके हैं ICC चीफ
अब तक 4 भारतीय ICC चीफ का पद संभाल चुके हैं। जगमोहन डालमिया 1997-2000 तक ICC प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शरद पवार ICC प्रेसिडेंट रहे। 2014-15 में एन श्रीनिवासन और 2015-2020 तक शशांक मनोहर ICC चेयरमैन रहे। 2015 से पहले ICC चीफ को प्रेसिडेंट कहा जाता था। इसके बाद चेयरमैन कहा जाने लगा।
