Headlines

देश का मानसून ट्रैकर:गुजरात के मोरबी में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, NDRF ने 10 को बचाया, 7 की तलाश जारी; MP-राजस्थान में 9 लोग बहे

देश का मानसून ट्रैकर:गुजरात के मोरबी में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, NDRF ने 10 को बचाया, 7 की तलाश जारी; MP-राजस्थान में 9 लोग बहे

31 मिनट पहले

गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मोरबी में तेज बारिश के कारण धावना गांव में एक रपटे पर पानी आ गया। सोमवार सुबह यहां से गुजर रही टैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। इसमें 17 लोग सवार थे। सभी बह गए।

NDRF ने 10 लोगों को बचाया। 7 को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 3:45 बजे हुई। 4:15 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

वलसाड और नवसारी में शनिवार-रविवार को हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। वलसाड में हिरण और सरस्वती उफान पर हैं। 600 लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया।

गुजरात में बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM भूपेंद्र पटेल से बात कर मदद करने का आश्वासन दिया। मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी तेज बारिश से नदियां और तालाब उफान पर हैं।

गुजरात के मोरबी में तेज बारिश के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी। घटना सुबह 3:34 बजे हुई।

MP-राजस्थान में 9 लोग बहे, सभी का रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में रविवार (25 अगस्त) को 21 जिलों में बारिश हुई। इससे नदियां-तालाब उफान पर हैं। रतलाम में ट्रैक के नीचे की गिट्टी बहने के कारण 15 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

रायसेन में नदी पार कर रहे 3 युवक बह गए। राजगढ़ में भी 2 लोग बहे। धार की चिड़ी नदी में एक बच्चा बह गया। गुना में 8 लोग घोड़ापछाड़ नदी के बीच में फंसे। हालांकि, सभी का रेस्क्यू कर लिया गया।

राजस्थान के करौली में रविवार शाम को गंभीर नदी में तीन युवक बह गए। नदी के तेज बहाव से बचने के लिए तीनों ने एक पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। देर रात तक उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की गई।

गुजरात में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

वलसाड के खानजन पालिया क्षेत्र में NDRF की टीम ने औरंगा नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया।
नवसारी में पूर्णिया नदी में उफान पर है। नदी का जलस्तर 24 फीट तक बढ़ गया है।
अहमदाबाद में सोमवार सुबह भी तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
डंग जिले में अंबिका नदी उफान पर है। डंग में कई घरों में अंबिका नदी का पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024