श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम मंगला आरती से शुरू हो चुके हैं। मंदिरों में देर रात से दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
भगवान कृष्ण, द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी की रात प्रकट हुए थे। इस साल द्वापर युग की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है। श्रीकृष्ण रात में अवतरित हुए, इस वजह से जन्माष्टमी रात में मनाने की परंपरा है।
बात मंदिरों की करें तो श्रीकृष्ण के लीला स्थान मथुरा-वृंदावन के अलावा देश भर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है।
मथुरा में रात 12 बजे जन्मभूमि के बिड़ला मंदिर में बालकृष्ण का पंचामृत अभिषेक होगा। वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट आज रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: घर में पूजन के मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण
देशभर में जन्माष्टमी की खबरें नीचे ब्लॉग में पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
उत्तर प्रदेश : जन्मभूमि मथुरा में CM योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान का पूजन
जहां कृष्ण जन्में, बचपन बीता… वहां क्या हैं प्रमाण,
मथुरा और वृंदावन… ये वो शहर हैं, जहां फर्क करना मुश्किल है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण बसते हैं या कृष्ण में ही ये शहर बसे हैं। दैनिक भास्कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके बचपन और युवा हाेने तक के गवाह रहे स्थानों पर पहुंचा। जाना कि आखिर हजारों साल बाद भी भगवान श्रीकृष्ण के क्या-क्या साक्ष्य मौजूद हैं? मथुरा से लेकर वृंदावन और गोकुल में श्रीकृष्ण ने किन-किन जगहों पर क्या लीलाएं कीं?
