Headlines

यूपी पुलिस भर्ती…3 लाख से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा:दूसरे दिन 72 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले; सहारनपुर में दो सॉल्वर अरेस्ट; बिजनौर में हंगामा

यूपी पुलिस की दूसरे दिन की परीक्षा खत्म हो गई। आज कुल 6 लाख 57 हजार 443 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कुल अभ्यर्थी 9 लाख 63 हजार 676 थी। इस तरह कुल 68 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 72 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले।

उधर, परीक्षा केंद्रों पर सख्ती देखने को मिली। महिला अभ्यर्थियों की पायल, ईयर-रिंग और हेयरपिन तक उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों के कलावा और राखी उतरवाई गईं। DGP प्रशांत कुमार ने भी लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।

वहीं, लखनऊ STF ने भदोही के रहने वाले अनिरुद्ध मोदनवाल को गिरफ्तार किया। उसने पुराना पेपर एडिट कर टेलीग्राम पर डाला था और अभ्यर्थियों से 1-1 लाख रुपए मांग रहा था। उसने QR कोड और फोन-पे पर पैसे मंगाए थे।

उधर, बिजनौर में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। कहा- क्वेश्चन पेपर की सील खुली थी। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। SP अभिषेक कुमार ने कहा- अफसरों ने CCTV चेक किए। पेपर प्रॉपर डबल सील में आए थे। हर क्वेश्चन पेपर एक इंडिविजुअल स्टिकर से सील होता है, लेकिन दो पेपर पर स्टिकर नहीं लगे थे। भर्ती बोर्ड को इसकी जानकारी दे दी गई है।

सहारनपुर में दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। दोनों अपने भाइयों की जगह पेपर दे रहे थे। शुक्रवार को पहले दिन दोनों पालियों में 9 लाख 60 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 30% अनुपस्थित रहे थे।

प्रदेशभर में यूपी पुलिस भर्ती से जुडे़ अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024