Headlines

मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए:शराब नीति केस में बेल; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमानत नियम और जेल अपवाद

LIVE मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए:शराब नीति केस में बेल; सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जमानत नियम और जेल अपवाद नई दिल्ली2 मिनट पहले मनीष सिसोदिया शुक्रवार शाम करीब 6.45 बजे तिहाड़ जेल से बाहर आए। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शुक्रवार (9 अगस्त) को 17 महीने बाद तिहाड़ जेल…

Read More

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द:कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला, हाईकोर्ट ने भाजपा नेता की याचिका खारिज की

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर…

Read More

जेल में कानून की किताबें पढ़ रहा आफताब:वकील पेशी पर नहीं आ रहे, पिता बोले- फैसला आए तो श्रद्धा का अंतिम संस्कार करूं

तारीख- 7 मार्च, जगह- दिल्ली का साकेत कोर्ट। कुछ पुलिसवाले कोर्ट रूम से आफताब को लेकर निकले। वही आफताब, जिस पर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर के मर्डर और डेडबॉडी के 35 टुकड़े करने का आरोप है। तीन महीने पहले तक दुबला-पतला दिखने वाला आफताब काफी हेल्दी हो गया है। हाथ में कोई किताब…

Read More

दिल्ली ब्लास्ट-हरियाणा के नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट:इसी से विस्फोटक बनाया गया, दुकानदार भी हिरासत में; आतंकी उमर का घर उड़ाया गया नई दिल्ली48 मिनट पहलेलेखक: सुनील मौर्य, वैभव पलनीटकर, साकेत आनंद, रउफ डार के साथ एजेंसी इनपुट दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की जांचएजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ। वहीं गुरुवार रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। गुरुवार को ही DNA मैचिंग के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि कार में उमर ही था। उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है अब तक गिरफ्तार 8 आतंकियों ने बताया कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV फुटेज की 2 तस्वीरें… CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है। CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। दिल्ली ब्लास्ट में भास्कर की 2 इन्वेस्टिगेशन तीसरी तक पढ़े मौलवी ने डॉक्टरों को आतंक पढ़ाया: कश्मीर के जिस मौलाना मोहम्मद इरफान की वजह से आतंकियों के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ, वो तीसरी कक्षा तक ही पढ़ा था। लेकिन, वो डॉक्टरों को आतंक का पाठ पढ़ा चुका था। इरफान शोपियां का रहने वाला है। नौगाम में मदरसे में पढ़ाने जाता था। 17 अक्टूबर को उसने ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का धमकी भरा पोस्टर लिखा। फिर उसे प्रिंटिंग कराने ले गया। पोस्टर में सेना के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी थीं। जवानों ने पोस्टर देखा और आसपास पता लगाया तो मौलवी का सुराग मिला। अगले ही दिन जवान शोपियां पहुंच गए और उसे दबोच लिया। जांच सूत्रों ने भास्कर को बताया कि नौगाम में इरफान जिस मस्जिद में रहता था, उस कमरे को खोला गया। वहां कुछ और पोस्टर मिले। इसके बाद पहला केस दर्ज हुआ। कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन 27 अक्टूबर को नौगाम में और पोस्टर लगे मिले। ये प्रिंटेड थे। सीसीटीवी फुटेज से इन्हें लगाने वाली की पहचान कुलगाम के वांपोरा निवासी डॉ. अदील मोहम्मद के रूप में हुई। जहां से चार आतंकी निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी: फरीदाबाद के धौज गांव में बनी जिस अलफलाह यूनिवर्सिटी से चार आतंकी डॉक्टर निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी हैं। नाम न छापने की शर्त पर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला डॉक्टर ने भास्कर को बताया कि 2021 में लेडी आतंकी डॉ. शाहीन बतौर प्रोफेसर जुड़ी। उसे प्रबंधन ने कॉलेज की 6 सदस्यीय फार्माको विजिलेंस कमेटी में अहम पद दिया। उसने ही 2022 में पुलवामा के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल गनी, डॉ. उमर नबी, डॉ. सज्जाद अहमद को नौकरी दिलाई। सज्जाद को कॉलेज कमेटी का सदस्य बनवाया। शाहीन और सज्जाद का यूनिवर्सिटी में काफी प्रभाव था। दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े 4 अपडेट्स… जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव में आतंकी उमर नबी का घर गिरा दिया गया। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से दो डॉक्टर, दो स्टाफ सहित 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 2019 से अब तक के रिकॉर्ड मांगे हैं। फंडिंग की जांच होगी। आतंकियों ने नूंह में दुकानों से 20 लाख रुपए में बम बनाने के लिए फर्टिलाइजर और अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था। सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है। 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 48 मिनट पहले पुलवामा सांसद बोले- आतंकी का घर गिराकर परिवार को बेघर करना क्रूरता श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ाने की घटना को लेकर कहा कि किसी घर को गिराना कभी भी सजा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत, कोर्ट के आदेश के कश्मीरी सर्दी में एक पूरे परिवार को बेघर करना क्रूरता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय नहीं मिलेगा। बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, जबरन पूछताछ और अवैध तोड़फोड़ से शांति नहीं आएगी, बल्कि ये कश्मीर को दशकों पीछे धकेल देंगे। 03:44 PM 14 नवम्बर 2025 धमाकों के लिए नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

काउंटिंग LIVE बिहार में NDA सरकार, मोदी बोले-सुशासन की जीत:तेजप्रताप और पवन सिंह की पत्नी हार की ओर; तेजस्वी ने जैसे-तैसे बचाई सीट पटना3 मिनट पहले बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ…

Read More

हिंसा के 12 दिन बाद राहुल गांधी परभणी पहुंचेंगे:अंबेडकर स्मारक में तोड़-फोड़ से हिंसा भड़की थी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत भी हुई

हिंसा के 12 दिन बाद राहुल गांधी परभणी पहुंचेंगे:अंबेडकर स्मारक में तोड़-फोड़ से हिंसा भड़की थी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत भी हुई मुंबई6 घंटे पहले परभणी हिंसा मामले में पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र के परभणी में 10 दिसंबर को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ की घटना के 12 दिन…

Read More

हैदराबाद में मंदिर में तोड़फोड़, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल:बीजेपी बोली- हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा, दो FIR दर्ज

हैदराबाद में मंदिर में तोड़फोड़, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल:बीजेपी बोली- हिंदुओं और मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा, दो FIR दर्ज हैदराबाद41 मिनट पहले हैदराबाद के पुरानापुल इलाके में बुधवार रात मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मुर्ती को नुकसान पहुंचाने और एक बैनर फाड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद इलाके में…

Read More
Budget 2024