Headlines

दिल्ली ब्लास्ट-हरियाणा के नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट:इसी से विस्फोटक बनाया गया, दुकानदार भी हिरासत में; आतंकी उमर का घर उड़ाया गया नई दिल्ली48 मिनट पहलेलेखक: सुनील मौर्य, वैभव पलनीटकर, साकेत आनंद, रउफ डार के साथ एजेंसी इनपुट दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की जांचएजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ। वहीं गुरुवार रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। गुरुवार को ही DNA मैचिंग के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि कार में उमर ही था। उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है अब तक गिरफ्तार 8 आतंकियों ने बताया कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV फुटेज की 2 तस्वीरें… CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है। CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। दिल्ली ब्लास्ट में भास्कर की 2 इन्वेस्टिगेशन तीसरी तक पढ़े मौलवी ने डॉक्टरों को आतंक पढ़ाया: कश्मीर के जिस मौलाना मोहम्मद इरफान की वजह से आतंकियों के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ, वो तीसरी कक्षा तक ही पढ़ा था। लेकिन, वो डॉक्टरों को आतंक का पाठ पढ़ा चुका था। इरफान शोपियां का रहने वाला है। नौगाम में मदरसे में पढ़ाने जाता था। 17 अक्टूबर को उसने ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का धमकी भरा पोस्टर लिखा। फिर उसे प्रिंटिंग कराने ले गया। पोस्टर में सेना के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी थीं। जवानों ने पोस्टर देखा और आसपास पता लगाया तो मौलवी का सुराग मिला। अगले ही दिन जवान शोपियां पहुंच गए और उसे दबोच लिया। जांच सूत्रों ने भास्कर को बताया कि नौगाम में इरफान जिस मस्जिद में रहता था, उस कमरे को खोला गया। वहां कुछ और पोस्टर मिले। इसके बाद पहला केस दर्ज हुआ। कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन 27 अक्टूबर को नौगाम में और पोस्टर लगे मिले। ये प्रिंटेड थे। सीसीटीवी फुटेज से इन्हें लगाने वाली की पहचान कुलगाम के वांपोरा निवासी डॉ. अदील मोहम्मद के रूप में हुई। जहां से चार आतंकी निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी: फरीदाबाद के धौज गांव में बनी जिस अलफलाह यूनिवर्सिटी से चार आतंकी डॉक्टर निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी हैं। नाम न छापने की शर्त पर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला डॉक्टर ने भास्कर को बताया कि 2021 में लेडी आतंकी डॉ. शाहीन बतौर प्रोफेसर जुड़ी। उसे प्रबंधन ने कॉलेज की 6 सदस्यीय फार्माको विजिलेंस कमेटी में अहम पद दिया। उसने ही 2022 में पुलवामा के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल गनी, डॉ. उमर नबी, डॉ. सज्जाद अहमद को नौकरी दिलाई। सज्जाद को कॉलेज कमेटी का सदस्य बनवाया। शाहीन और सज्जाद का यूनिवर्सिटी में काफी प्रभाव था। दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े 4 अपडेट्स… जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव में आतंकी उमर नबी का घर गिरा दिया गया। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से दो डॉक्टर, दो स्टाफ सहित 5 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 2019 से अब तक के रिकॉर्ड मांगे हैं। फंडिंग की जांच होगी। आतंकियों ने नूंह में दुकानों से 20 लाख रुपए में बम बनाने के लिए फर्टिलाइजर और अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था। सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है। 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 48 मिनट पहले पुलवामा सांसद बोले- आतंकी का घर गिराकर परिवार को बेघर करना क्रूरता श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ाने की घटना को लेकर कहा कि किसी घर को गिराना कभी भी सजा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत, कोर्ट के आदेश के कश्मीरी सर्दी में एक पूरे परिवार को बेघर करना क्रूरता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय नहीं मिलेगा। बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, जबरन पूछताछ और अवैध तोड़फोड़ से शांति नहीं आएगी, बल्कि ये कश्मीर को दशकों पीछे धकेल देंगे। 03:44 PM 14 नवम्बर 2025 धमाकों के लिए नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट से जुड़े केस की जांच कर रही दिल्ली की एजेंसी ने खाद विक्रेता दिनेश सिंगला उर्फ डब्बू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोप है कि डब्बू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील को बिना रिकॉर्ड अमोनियम नाइट्रेट उपलब्ध करवाया। जबकि उसके पास अमोनियम नाइट्रेट रखने का लाइसेंस नहीं था। बताया गया कि यही अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट तैयार करने में इस्तेमाल हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

काउंटिंग LIVE

बिहार में NDA सरकार, मोदी बोले-सुशासन की जीत:तेजप्रताप और पवन सिंह की पत्नी हार की ओर; तेजस्वी ने जैसे-तैसे बचाई सीट

पटना3 मिनट पहले

बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।

NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 90 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। वहीं बड़े भाई तेजप्रताप की महुआ से हार लगभग तय है। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी लगातार पीछे चल रही हैं।

महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अबतक की गिनती के बाद बिहार का पॉलिटिकल मैप

काउंटिंग की बड़ी बातें

  • NDA को पिछले चुनाव से 60 से ज्यादा सीटों का फायदा
  • JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
  • 28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 21 सीटों पर लीड कर रही है
  • महुआ से JJD के तेजप्रताप पीछे
  • दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव पीछे
  • छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
  • अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं

 की नजर से चुनाव का रिजल्ट

काउंटिंग से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए

JDU दफ्तर के बाहर जीत का जश्न झूमती महिला कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024