हिमाचल में 3 निर्दलीय MLA के इस्तीफे मंजूर:लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले BJP को झटका, उपचुनाव वाली 6 सीटें जीती तो भी कांग्रेस से पीछे
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से एक दिन पहले, सोमवार को हिमाचल के विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इनमें नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा शामिल हैं। इन तीनों ने हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के…
