Headlines

पीएम मोदी बोले-भारत ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा:जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है। फिर भी इस दौर में हमारा भारत एक अलग लीग में दिख रहा है। भारत आत्मविश्वास से भरा है। जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है।

PM मोदी दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशीप समिट में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब दुनिया में ट्रस्ट की क्राइसिस होती है तब भारत पिलर बनता है। पीएम ने कहा,

QuoteImage

कुछ दिन पहले भारत के जीडीपी आंकड़े आए जिसमें 8% से ज्यादा ग्रोथ हो रही है। ये सिर्फ नंबर नहीं है ये स्ट्रांग मैक्रो इकोॅनामिकल सिग्नल है। यह संदेश है भारत ग्लोबल इकोनॉमी का ग्रोथ ड्राइवर बन रहा है।

QuoteImage

प्रधानमंत्री ने कहा कि जी 7 की इकोनॉमी औसतन 1.5% के पास है इन परिस्थितयों में भारत लो इंफ्लेशन मॉडल बना है। एक समय देश में ज्यादा महंगाई को लेकर चिंता जताते थे आज वे कम होने की बात करते हैं।

PM मोदी की 4 बड़ी बातें…

  • हमें यह समझना होगा कि ट्रांसफॉर्मेशन का विश्वास पैदा हुआ है उसका आधार वर्तमान में हो रहे कामों की एक मजबूत नींव है। आज की परफॉर्मेंस हमारे कल के ट्रांसफॉर्मेशन का रास्ता बना रही है।
  • भारत के एक सामर्थय का बड़ा हिस्सा लंबे समय तक अनटैप रहा है। जब देश की इस अनटैप पोटेंशियल को ज्यादा अवसर मिलेंगे जब वे देश के विकास में भागदीदार बनेंगे तो देश का कायाकल्प होना तय है।
  • हमारा पूर्वी भारत, गांव, नारी शक्ति, छोटे शहर, यूथ पॉवर, ब्लू इकोनॉमी का इस्तेमाल पहले के दशकों में हो ही नहीं पा रहा था। भारत अब इनके साथ आगे बढ़ रहा है। पूर्वी भारत में आधुनिकता पर निवेश हो रहा है, हमारे गांव भी आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहे हैं। हमारे गांव में किसान एफपीओ बनाकर मार्केट से जुड़ रहे हैं।
  • भारत की नारी और बेटियां हर फील्ड में छा रही हैं। ये महिला सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है यह सोच और समाज दोनों को ट्रांसफॉर्म कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024