कोहरे-धुंध में उड़ान से पहले 5 जांच से गुजरेंगे प्लेन:पहले केवल एक बार परमिशन लेनी होती थी; DGCA ने कहा- विजिबिलिटी जितनी कम होगी, नियम उतने सख्त
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कोहरे या धुंध में टेक ऑफ व लैंडिंग के दौरान हादसों से बचने के लिए नई व्यवस्था तय की है। इसके तहत जांच के पांच चरण तय किए हैं, जिन्हें विमानन कंपनी, पायलट व एयरपोर्ट को मानना ही होगा। कोहरे व धुंध में उड़ान को तीन श्रेणियों में बांटा है।…
