यूपी में 21 BLO पर FIR, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी:काशी में SIR के समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं; चुनाव आयोग पर भड़के राहुल
यूपी में SIR ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की अब तक मौत हो चुकी है। फतेहपुर के लेखपाल और गोंडा के टीचर ने सुसाइड किया, जबकि लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हैमरेज से और बरेली में BLO की हार्ट अटैक से मौत हुई। नोएडा की दो महिला टीचरों ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया।
इस बीच गाजियाबाद में बीएलओ ड्यूटी में लगे 21 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। काम में लापरवाही के चलते शहर के सिहानीगेट थाने में दर्ज FIR में 4 शिक्षक भी शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में युवा कांग्रेस के नेताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर नोक-झोंक हुई। वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे।
पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने घसीट-घसीट कर उन्हें नीचे उतारा और वैन में बैठाया। इस बीच गोंडा के टीचर विपिन यादव सुसाइड केस पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने X पर लिखा- OBC वोटरों के नाम काटो, वरना नौकरी चली जाएगी। दबाव, धमकी… और नतीजा? आखिर में आत्महत्या। SIR के नाम पर पिछड़े–दलित–वंचित–गरीब वोटरों को लिस्ट से हटाकर BJP अपनी मनमाफिक वोटर लिस्ट तैयार कर रही है। ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार है।
पहले तस्वीरें देखिए…
लाइव ब्लॉग में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए…
SIR से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
फतेहपुर पहुंचे अजय राय बोले- SIR ने लेखपाल की जान ले ली
फतेहपुर पहुंचे कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कहा- SIR ने लेखपाल बेटे की जान ले ली। दरअसल, यहां लेखपाल सुधीर कुमार कोरी ने आत्महत्या कर ली थी। अजय राय उनके परिवार से मिलने खागा पहुंचे थे।
उन्होंने निर्वाचन आयोग और सरकार पर जल्दबाजी और कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि, 14 दिसंबर को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी SIR के विरोध में रैली करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग से SIR प्रकिया में समय बढ़ाने की मांग की।
कानपुर में लापरवाही पर BLO सस्पेंड
कानपुर में SIR ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने BLO को सस्पेंड कर दिया। वहीं, लापरवाही बरतने वाले पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अगर किसी मतदाता को 2003 से संबंधित जानकारी भरने में कठिनाई हो रही है तो वे केवल हस्ताक्षर कर गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंप दे। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं
