शहीद इंस्पेक्टर का बेटा बोला- पापा आज तो बोल दो:मेरठ में अंतिम संस्कार हुआ, ADG-SSP ने कंधा दिया; 4 बदमाशों को ढेर किया था
पापा आज तो बोल दो। प्लीज एक बार कुछ तो बोल दो…ये कहते हुए बेटा मंजीत मेरठ पुलिस लाइन में शहीद इंस्पेक्टर के शव से लिपट गया। फूट-फूटकर रोने लगा। यह देखकर वहां मौजूद हर शख्स रो पड़ा। शामली एनकाउंटर में शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार का अंतिम संस्कार मेरठ के इंचौली स्थित उनके गांव…
