Headlines

देवकीनंदन बोले-योगी-मोदी से दक्षिणा लिए बिना नहीं जाएंगे:अपर्णा बोलीं- महिला आयोग के साथ महाकुंभ जाऊंगी

महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हमारी बहन-बेटियों को स्कूलों में नचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगी जी और मोदी जी इस कुंभ के यजमान हैं। यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी।

उन्होंने कहा- बिना दक्षिणा यज्ञ पूरा नहीं होता है। हम दक्षिणा के रूप में यजमान (योगी और मोदी) से सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं। देवकीनंदन ने वक्फ बोर्ड खत्म करने की भी मांग की।

वहीं, अयोध्या में अपर्णा यादव ने कहा- ऐसा कुंभ पहले कभी नहीं हुआ। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों को भी वहां ले जा रही हूं।

वहीं, अग्निशमन विभाग ने महाकुंभ मेले से 200-250 अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं।

महाकुंभ का आज 11वां दिन है। अब तक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर चुके हैं। ऐसे में 13 जनवरी से अब तक श्रद्धालुओं के स्नान का आंकड़ा 10 करोड़ पार कर गया। सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया। तलवारें लहराईं।

महाकुंभ से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024