Headlines

संदेशखाली- भीड़ ने TMC नेता को पीटा, घर में तोड़फोड़:महिलाओं के शोषण का आरोपी शाहजहां 55 दिन से फरार, 100 केस दर्ज

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण का मामला गरमाया हुआ है। शुक्रवार 23 फरवरी को भीड़ ने TMC नेता अजित मैती के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसे चप्पलों से पीटा। इसके अलावा लोगों ने उनकी बाइक और उनके घर की बाड़ का…

Read More

चुनाव पूर्व अधिकारियों के तबादले पर EC का निर्देश:एक ही संसदीय क्षेत्र के जिलों में ना हो ट्रांसफर; सही भावना से पालन हो, दिखावा ना करें

चुनाव से पहले होने वाले अफसरों के तबादले को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार (24 फरवरी) को राज्यों को निर्देश दिए हैं। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि जिस जिले में अधिकारी का ट्रांसफर किया जा रहा है, वो उसी संसदीय क्षेत्र में ना आता हो, जहां अधिकारी पहले पोस्टेड था। चुनाव आयोग ने राज्यों…

Read More

यूपी में राहुल की न्याय यात्रा, पहली बार प्रियंका जुड़ीं:मुरादाबाद में कांग्रेस सांसद बोले- सरकार आपकी जेब काट रही; कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे चरण में मुरादाबाद, अमरोहा के बाद संभल पहुंची। आज राहुल के साथ प्रियंका गांधी मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक यात्रा कर रही हैं। मुरादाबाद में राहुल ने लोगों से पूछा, ‘मुझे बताओ हिंदुस्तान के एयरपोर्ट किसके नाम पर हैं? हिंदुस्तान के बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर किसको दिए…

Read More

यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे:24 की मौत, इनमें ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; गंगा स्नान करने जा रहे थे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 बच्चे शामिल हैं। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। 30 घायलों में से 8 की हालत गंभीर है जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाकी 22 लोगों की इलाज के बाद…

Read More

दिल्ली में 4 सीटों पर AAP, 3 पर कांग्रेस लड़ेगी:हरियाणा-गुजरात-गोवा-चंडीगढ़ में भी गठबंधन, पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा शनिवार को फाइनल हो गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात की 26, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ सीट के लिए भी शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस…

Read More
Budget 2024