छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए:दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 13 घंटे चली मुठभेड़, हथियार-विस्फोटक बरामद; बीजापुर में 13 नक्सली पकड़े गए
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मंगलवार (3 सितंबर) को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 6 महिला नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और SLR राइफल, 303 और 315 बोर राइफल, विस्फोटक बरामद किया है। मुठभेड़ किरंदुल थाना क्षेत्र में बैलाडीला के जंगल में हुई। बताया जा रहा…
