योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान को RSS का समर्थन:सरकार्यवाह होसबोले ने कहा- अगड़ा और पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद करेंगे तो हम कटेंगे
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS ने सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का समर्थन किया है। मथुरा में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हिंदू समाज एकता में नहीं रहेगी तो आजकल की भाषा में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ हो सकता है। उन्होंने कहा- समाज में अगड़ा-पिछड़ा, जाति-भाषा में भेद…
