Headlines

NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 नाम:पहली लिस्ट में 45 कैंडीडेट उतारे थे; अब तक 67 नामों को ऐलान हो चुका

NCP शरद गुट की दूसरी लिस्ट जारी, 22 नाम:पहली लिस्ट में 45 कैंडीडेट उतारे थे; अब तक 67 नामों को ऐलान हो चुका

26 मिनट पहले

शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। 25 अक्टूबर को पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें 45 कैंडीडेट का ऐलान किया गया था। पार्टी अब तक 67 कैंडीडेट के नामों की घोषणा कर चुकी है।

NCP शरद गुट ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।

NCP शरद, कांग्रेस-शिवसेना उद्धव के साथ महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन का हिस्सा है। 23 अक्टूबर को तीनों पार्टियों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी।

18 सीटें I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी।

महाविकास अघाड़ी (MVA) में अब तक 218 नाम की घोषणा

शिवसेना उद्धव गुट की दूसरी लिस्ट, इसमें 15 नाम: अब तक 80 उम्मीदवारों की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी थी। इसमें शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिवडी सीट से लालबाग राजा मंडल के मानद सचिव सुधीर साल्वी टिकट मांग रहे थे, लेकिन अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे की बगावत के समय अनिल चौधरी ने ठाकरे परिवार का साथ दिया था। इसलिए पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है।

शिवसेना ने अब तक 80 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। MVA के सीट शेयरिंग के तहत उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस 85-85 सीटों पर लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 23 नाम: पहली लिस्ट में जारी किए थे 48 नाम, अब तक 71 कैंडीडेट्स का ऐलान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 23 नाम हैं। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 48 नामों का ऐलान किया था। पार्टी अब तक 71 कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

इधर, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल MVA के लिए कैंपेनिंग करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

महायुति में अब तक 194 नाम की घोषणा

बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, इसमें 22 नाम; अब तक 121 कैंडीडेट घोषित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक 121 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है।

पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं। पढ़ें पूरी खबर…

NCP अजित गुट की पहली लिस्ट में 38 कैंडिडेट के नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था। पूरी खबर पढ़ें…

शिवसेना (शिंदे गुट) की पहली लिस्ट, 35 उम्मीदवारों का ऐलान 22 अक्टूबर की देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया। CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पूरी खबर पढ़ें…

सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024