नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET एग्जाम की नई डेट जारी कर दी है। 15 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा अब 21 और 27 जनवरी को होगी। इसके लिए नए एडमिट कार्ड भी जल्द ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि 16 जनवरी की परीक्षा पहले से तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। त्योहारों के चलते स्थगित हुई 15 जनवरी की परीक्षा इससे पहले NTA ने 13 जनवरी को नोटिस जारी कर 15 जनवरी की परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी थी। NTA डायरेक्टर (एग्जाम) राजेश कुमार ने कहा, ’15 जनवरी को त्योहारों के चलते एग्जाम पोस्टपोन करने के मांग की जा रही थी। उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए एग्जाम आगे बढ़ाया गया है। नई तारीख जल्द अनाउंस होगी।’ UGC NET के लिए जरूरी क्राइटेरिया एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री जनरल कैटेगरी 55% के साथ एससी/ एसटी/ओबीसी/ पीडबल्यूडी – 50% एज लिमिट : जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) – 30 साल NET- कोई लिमिट नहीं एज में छूट नियामनुसार दी जाएगी। आईए जानते हैं UGC NET टॉपर्स से एग्जाम क्रैक करने के टिप्स 1 जनवरी 2025 को UGC NET का पहला एग्जाम होगा। टॉपर अविनाश कुमार ने साल 2022 में NET दिया था और पहले ही अटेम्प्ट में एग्जाम क्लियर किया। वो THDC में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बताते हैं, ‘मेरे JRF में 204 मार्क्स आए थे। JRF क्वालिफाई करने के बाद मैंने यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में PhD के लिए एडमिशन लिया। उसके बाद मैंने THDC में PR एग्जीक्यूटिव के तौर पर जॉइन किया, जो कि गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ पावर की PSU है। यहां भी मेरा सिलेक्शन JRF के स्कोर के बेसिस पर ही हुआ।’ पूरी खबर पढ़ें…
महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी इलाके में मंगलवार सुबह 9.46 बजे कार ने महिला-पुरुष को टक्कर मार दी। इस घटना में एक घायल की मौत हुई और दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, टक्कर की घटना वहां लगे CCTV में…
