Headlines

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन भरा; जूते बांटने पर प्रवेश वर्मा पर FIR

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली सीट से नॉमिनेशन फाइल किया। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे हनुमान मंदिर पहुंचे। पूजा के बाद उन्होंने कहा- भगवान मेरे साथ है। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों को कहना चाहूंगा कि काम के लिए वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी ओर गाली-गलौज वाली पार्टी है। हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि पिछले 10 सालों में क्या काम हुआ है।’

इधर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को जूते बांटने के आरोप में FIR हुई है। इलेक्शन कमीशन के रिटर्निंग ऑफिसर ने दिल्ली पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए चिट्‌टी लिखी है।

भाजपा ने प्रवेश वर्मा को पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उतारा है, वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया। पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, वहीं संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं।

नामांकन से पहले पैदल मार्च और हनुमान मंदिर में दर्शन

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। AAP ऑफिस से कलेक्टरेट तक मार्च में उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।
केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद झंडा चढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024