Headlines

मुंबई के पास नवी मुंबई के खारघर में बने इस्कॉन मंदिर का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। ये इस्कॉन मंदिर 170 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। 12 साल में बनकर तैयार हुए इस इस्कॉन मंदिर में इसके संस्‍थापक श्रील प्रभुपाद का स्‍मारक बना है। 9 एकड़ में फैला यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है।

17 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली में 26 ट्रेनें लेट:हिमाचल के 2 शहरों में पारा माइनस 10º से कम; UP-राजस्थान में ओले का अलर्ट

नई दिल्ली6 घंटे पहले

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में सर्दी का असर है। साथ ही देश के 17 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो होने के कारण बुधवार सुबह 26 ट्रेनें लेट हुईं। वहीं, कई फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। मंगलवार को भी यहां 39 ट्रेनें लेट हुई थीं।

उत्तर प्रदेश के भी 45 जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। अयोध्या में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और राजस्थान के कुछ जिलों में आज ओले गिर सकते हैं।

उधर, हिमाचल में बर्फबारी के कारण 3 शहरों में तापमान माइनस पहुंच गया है। कल्पा में तापमान माइनस 1 डिग्री, केलांग में माइनस 10.3 डिग्री और कुकुमसेरी में तापमान माइनस 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

देशभर से मौसम की
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा। इससे यहां विजिबिलिटी घट गई।
मध्य प्रदेश: कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटने से ट्रेनें लेट रहीं। यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
मध्य प्रदेश: कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटने से ट्रेनें लेट रहीं। यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आगरा में 50 मीटिर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। इसके बावजूद यहां पर्यटकों की संख्या कम नहीं हुई।
हिमाचल में जनवरी में अबतक सामान्य से 91% कम बारिश-बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है।
जम्मू-कश्मीर में 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं।

महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च

मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है।

अगले 2 दिन मौसम का अनुमान…

16 जनवरी: 5 राज्यों में बारिश, नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी बादल बरसेंगे।
हिमाचल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम समेत नॉर्थ ईस्ट में घना कोहरा रहेगा।
17 जनवरी: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा रहेगा।
राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: जनवरी में तीसरी बार गिरेगा मावठा, भोपाल-इंदौर समेत आधे हिस्से में 2 दिन बारिश

मध्यप्रदेश में जनवरी में तीसरी बार मावठा गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत एमपी के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट है। 17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बारिश के दौरान गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024