केरल में भी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट:CPI ने 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए; वायनाड से राहुल, तिरुवनंतपुरम से थरूर के खिलाफ कैंडिडेट उतारे
पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब केरल में भी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट पड़ गई है। यहां गठबंधन की प्रमुख सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें से राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड से पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया…
